फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्ट्रीट वेंडर्स की शिकायतों का समाधान करेगी समिति

Tue, 28 Jan 2025 01:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडरों की ​शिकायतों के हल के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
लोग हो रहे परेशान, मोहाली के नगर निगम में की जाएगी बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अब स्ट्रीट वेंडर्स के विवादों और उनकी शिकायतों का समाधान आसानी से किया जा सकेगा। इसके लिए पंजाब के राज्यपाल ने मोहाली की विवाद समाधान समिति का पुनर्गठन कर दिया है। इस समिति के चेयरपर्सन और सेवानिवृत्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रविंदर सिंह ने बताया कि विवाद समाधान कमेटी का मुख्यालय नगर निगम मोहाली में होगा। यह सभी स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स की शिकायतों का समाधान करने का काम करेगी। जिले के सभी निकायों में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस समिति के दो अन्य सदस्यों में सुरजीत सिंह, सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त, एमसी मोहाली और सामाजिक कार्यकर्ता जशनप्रीत कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें