फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना चौकी में फिर बदली कमान, कुछ महीनों में तीसरी बार प्रभारी बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस चौकी में पिछले कुछ महीनों के भीतर तीसरी बार प्रभारी बदला गया है। बुधवार को एएसआई मलकीत सिंह को चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरप्रीत सिंह का स्थान लिया है, जिनका तबादला कर दिया गया है। यह बदलाव चौकी में लगातार जारी विवादों के बीच हुआ है। अप्रैल में एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत पर कार्रवाई न होने से आहत होकर चौकी के बाहर आत्मदाह कर लिया था। इस घटना के बाद तत्कालीन प्रभारी गुरप्रीत सिंह को लाइन हाजिर किया गया था। उनकी जगह एसआई हरजिंदर सिंह को जिम्मेदारी मिली। हालांकि, हरजिंदर सिंह को 3 अगस्त को एक होटल में महिला कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में मुअत्तल कर दिया गया। इसके बाद गुरप्रीत सिंह को दोबारा चौकी प्रभारी बनाया गया था। अब एक बार फिर उनका तबादला कर दिया गया है। इस लगातार बदलाव से चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बलटाना चौकी का इतिहास हाल के महीनों में उठापटक भरा रहा है। अप्रैल में हुई आत्मदाह की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे। हरजिंदर सिंह की तैनाती भी विवादों में घिर गई थी। गुरप्रीत सिंह की दोबारा तैनाती को लेकर भी चर्चा हुई थी। नए प्रभारी मलकीत सिंह के सामने कई चुनौतियां हैं। उन्हें चौकी की कार्यप्रणाली में स्थिरता लानी होगी। साथ ही, पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत करना होगा। बलटाना क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए उनकी कार्यशैली पर नजर रहेगी।
विज्ञापन


कोट गुरप्रीत सिंह का तबादला कर दिया गया है और एएसआई मलकीत सिंह को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। - जसवीर सिंह तूर, प्रभारी, पुलिस थाना जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें