फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गायक जवंदा का हालचाल पूछने फोर्टिस पहुंचे सीएम मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सड़क हादसे में घायल गायक एवं अदाकार राजवीर जवंदा का हालचाल पूछने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में पहुंचे। हालचाल पूछने के बाद सीएम मान ने मीडिया से कहा कि जवंदा की हालत में कल से सुधार है। 24 घंटे पहले जब उन्हें लेकर आए थे तो उस समय उनकी हार्ट बीट काम नहीं कर रही थी लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि अब हार्टबीट काम कर रही है। वह अभी बेहोश हैं रिकवरी धीरे होगी। डॉक्टर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुआओं से जवंदा जल्द ठीक होकर पंजाबी मां-बोली की झोली में कीमती गीत डालेंगे। वह यही अरदास करते हैं। वर्तमान में राजवीर जवंदा वेंटिलेटर पर हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें