फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 250 मॉडल ग्रामीण खेल मैदानों का सीएम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को गांव कालेवाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के विभिन्न गांवों में तैयार 250 मॉडल ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई तक पंजाब में 3100 खेल मैदान तैयार कर लिए जाएंगे, जिससे ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है। युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की मांग है। सरकार पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। मान ने बताया कि इस बार राज्य सरकार ने खेलों के लिए 1790 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में यह बजट करीब 150 करोड़ रुपये तक सीमित था। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पहली बार पंजाब में एशियन हॉकी चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1400 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं, जहां 45 प्रकार के टेस्ट और 136 दवाएं मुफ्त उपलब्ध होंगी। अब तक इन क्लीनिकों से करीब 5 करोड़ लोगों को लाभ मिल चुका है। साथ ही हेल्थ कार्ड के जरिए हर पंजाबी को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सिंचाई और बुनियादी ढांचे पर उन्होंने बताया कि सरकार ने 14 हजार किलोमीटर पाइप और तार बिछाकर खेतों तक पानी पहुंचाया है। आने वाले समय में 43 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक अनमोल गगन मान, चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी और डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें