पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित मत्स्य विभाग के ऑफिस में वीरवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची गई। उसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने ऑफिस में रखे सभी दस्तावेजों की जांच की।
सीएम फ्लाइंग की टीम वीरवार सुबह करीब 10 बजे मत्स्य विभाग के ऑफिस में पहुंची थी। उसके बाद टीम ने सभी की उपस्थिति जांची। इंस्पेक्टर प्रवीन आर्या के नेतृत्व में उनकी टीम ने छापा मारा। टीम ने जांच के लिए कई दस्तावेजों को कब्जे में लिया। टीम ने तकनीकी और वित्तीय सहायता के दस्तावेजों की भी जांच की, ताकी यह पता लग सके कि लाभार्थियों को स्कीम का लाभ मिल रहा है या नहीं। टीम शाम पांच बजे तक दस्जावेजों की जांच में जुटी रही।