फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीएम भगवंत मान ने 818 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को शहर में आयोजित मिशन रोजगार के तहत विभिन्न विभागों में चयनित 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चार वर्षों में पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर 65,264 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज जिन 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, उनमें बिजली विभाग में 459, स्थानीय निकाय विभाग में 215, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 129 और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में 15 प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में 1,750 और पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसे जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य युवाओं को पारदर्शी और बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के रोजगार देना है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने वर्षों तक युवाओं को सरकारी नौकरियों से वंचित रखा। इस कारण उन्हें रोजगार के लिए विदेश जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिल रहा है। सरकार युवाओं के हाथों में नशे की सुई नहीं बल्कि रोजगार का लंच बॉक्स देना चाहती है, जिससे उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता मिल सके। मुख्यमंत्री ने नए नियुक्त युवाओं से ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाना है और इसमें युवाओं की अहम भूमिका होगी। कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार का धन्यवाद भी किया। इस मौके उनके साथ सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें