जीरकपुर। ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में क्लर्क हरप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। हरप्रीत काउंसिल दफ्तर में बिल्डिंग ब्रांच में बतौर क्लर्क तैनात था, जिसके खिलाफ उच्चाधिकारियों के पास काफी शिकायतें गई थीं। जानकारी देते हुए ईओ सुखजिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि हरप्रीत सिंह पिछले 5-6 दिनों से दफ्तर को बिना सूचित किए छुट्टी पर चला गया। साथ ही दफ्तर के सरकारी रिकॉर्ड की अलमारी को लॉक लगाकर उसकी चाबी भी अपने साथ ले गया। इस वजह से जरूरी फाइलें को काम निपटाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि हरप्रीत की पता लेने के लिए अन्य अधिकारियों को उसके घर भेजा गया, परन्तु वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। ईओ सुखजिंदर सिद्धू ने बताया कि हरप्रीत सिंह को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड करने के आदेश पारित कर दिए हैं। जबकि मामले की रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेज दी गई है।