फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीएम के पंजाब दौरे से पहले खरड़ में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले पंजाब दौरे से पहले, भाजपा द्वारा बुधवार को खरड़ शहर में विशेष स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा पंजाब के कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी और मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज एक जन आंदोलन बन चुका है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के पंजाब आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें