फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़-लांडरां रोड पर नाले की सफाई कर गंदगी सड़क पर फेंकी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-लांडरां रोड पर खरड़ नगर काउंसिल की ओर से अंडरग्राउंड गंदे नाले की सफाई करवाई जा रही है। लेकिन यह सफाई व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई है, क्योंकि नगर काउंसिल की ओर से नाले की सारी गंदगी सड़कों के किनारे ही फैंकी जा रही है। इसके बाद यहां से इसे उठाया नहीं जा रहा है। इस कारण यहां फैली बदबू से यहां रहने वाले लोगों और दुकानदारों को सांस लेना मुश्किल हो गया है और काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकोें को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस गंदगी को यहां से उठाने को लेकर लोगों ने मांग की है कि सड़कों के किनारे फैलाई गई गंदगी को तुंरत यहां से उठाया जाए। अगर जल्द ही ऐसा नहीं किया गया तो लोगों के बीमार होने का खतरा पैदा हो जाएगा। लोगों ने नगर काउंसिल से गुहार लगाई है कि उन्हेें इस समस्या से जल्द छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन

खरड़-लांडरां रोड पर नगर काउंसिल नाले की सफाई करवा रही है और जेसीबी मशीन चालक ने सफाई के दौरान नाले में से निकाली गई गंदगी को सड़क के दोनों और बने मकानों और दुकानों के आगे फैंक दिया है। इससे लोगों और दुकानदारों को काफी समस्या आ रही है और पिछले पांच दिन से उनके घरों और दुकानों के आगे बाबा बंदा सिंह मार्ग पर पड़ी गंदगी के कारण उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है। काउंसिल की सीमा में पड़ते गांव संतेमाजरा के दुकानदार रविंदर सिंह, अजमेर सिंह और मनिंदर सिंह ने बताया कि काउंसिल की ओर से सफाई के दौरान नाले में से निकाल कर फैंकी गई गंदगी के कारण कई बच्चे और महिलां हादसे का शिकार हो चुकी है।
इस गंदगी से दुकानों का रास्ता बंद हो गया है और लोगों को अपने घर जाने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कई बार काउंसिल अधिकारियों से यह गंदगी उठाने के लिए कहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने बताया कि एक ओर खरड़ नगर काउंसिल को स्वच्छता के लिए सम्मानित किया गया है। दूसरी और संतेमाजरा में मुख्य सड़क से गुजरते नाले की गंदगी निकाल कर सड़क किनारे फैंक दी गई है। लोगों का कहना है कि अगर बारिश आ गई तो इस गदंगी के कारण इलाके में कोई भी भयानक बीमारी फैल सकती है। क्योंकि अभी गंदगी के कारण मच्छरों की तादात बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें