फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में दो गुटों की झड़प, अस्पताल बना अखाड़ा<bha>;</bha> पत्रकारों को भी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ शहर में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने दोपहर में अस्पताल को जंग का अखाड़ा बना दिया। इस दौरान घटना को कवर कर रहे पत्रकारों को भी जान से मारने की धमकी दी गई और उनके कैमरे छीनने का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन ने दो घंटे तक हुई इस घटना पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

जीटीवी नगर की ओर जाने वाली सड़क पर एक संपत्ति कार्यालय के सामने यह झड़प शुरू हुई। इसमें दोनों गुटों के कुछ लोग घायल हो गए। एक गुट खरड़ के सिविल अस्पताल पहुंच, जबकि दूसरा गुट एक निजी अस्पताल गया। निजी अस्पताल ने उन्हें सिविल अस्पताल जाने को कहा। जब दूसरा गुट अस्पताल से बाहर आया, तो पहले गुट के युवकों ने उन पर फिर हमला कर दिया और पिटाई की। इस घटना का सीसीटीवी दृश्य शहर के सोशल मीडिया समूहों में वायरल हो गया। बाद में, जब दूसरे गुट के युवक सिविल अस्पताल में दाखिल होने आए, तो पहले गुट के युवकों ने फिर से छाते लहराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें