फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में सिविल सर्जन बोलीं- सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रहीं बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई विभाग के निदेशक डॉ. आदेश कंग ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद सरकारी अस्पतालों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं कि किन अस्पतालों में किस तरह के सुधार की जरूरत है। यह बात उन्होंने पीएचसी घडुआं में दौरे के दौरान कही।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ जिला मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर भी उपस्थित थीं। डॉ. आदेश कंग ने पीएचसी घडुआं में पूरे स्टाफ को स्वास्थ्य सुविधाओं को सही तरीके से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी सुविधा संबंधी आशा वर्करों और एएनएम द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए कहा जाए। वहीं पीएचसी घडुआं में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण और कोविड-19 की सैंपलिंग का जायजा लेने के बाद सराहना की और इमरजेंसी वार्ड के लेबर रूम के कामकाज पर तसल्ली जताई। इस मौके पर पीएचसी घडुआं की एसएमओ डॉ. सुरिंदरपाल कौर, पीपीओ अमरजीत सिंह सोही और जगजीत सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें