सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब बिजली कट की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीपीएस एवं हलका विधायक एनके शर्मा ने सोमवार को हॉटलाइन सुविधा का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट पर 22 लाख रुपये खर्च आया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कई योजनाएं चलाई लागू की हैं। यह योजनाएं आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि हॉटलाइन का काम पूरा होने के बाद जल्द ही अस्पताल में तैयार ब्लड स्टोरेज बैंक को शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को रक्त के लिए अब चंडीगढ़ या अन्य जगहों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल को अपग्रेड कर नई इमारत की निर्माण कराया जाएगा।
इस पर 8 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। एनके शर्मा ने बताया कि इससे पहले अस्पताल के लिए अति आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए नगर परिषद की ओर से 50 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। डाक्टरों की कमी को भी पूरा किया जा रहा है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला, एसएमओ डा.एसके मित्तल, पॉवरकॉम के एक्सईएन एचएचओबरॉय, ईओ राजेश शर्मा, हरजिंद्र सिंह रंगी, भुपिंद्र सैनी, अश्वनी शर्मा, सुरेश, जसप्रीत सिंह लक्की, गुरइकबाल सिंह पूनिया, सुखविंद्र सिंह समेत अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।