फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की तंदुरुस्ती के लिए तीमारदारों को ट्रेंड कर रहा जिला अस्पताल

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में मरीजों को जानकारी देते सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। जिला अस्पताल में तीमारदारों को मरीजों की देखभाल की ट्रेनिंग दी जा रही है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान और डिस्चार्ज होकर घर जाने पर मरीज की देखभाल किस तरह करें, इसके लिए पारिवारिक सदस्यों को बताया जा रहा है। केयर कंपेनियन प्रोग्राम के तहत तीमारदारों को यह ट्रेनिंग इस साल की शुरुआत से देनी शुरू की गई है, जिसमें मरीज की सफाई, उसके आसपास का माहौल, खाना व दवा देने का सही तरीका बताया जाता है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल में केयर कंपेनियन प्रोग्राम का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के सगे-संबंधियों से कहा कि मरीज की मुकम्मल तंदुरुस्ती के लिए जरूरी है कि पारिवारिक सदस्यों को उसकी सही देखभाल की जानकारी हो। सिविल सर्जन ने बताया कि यह प्रोग्राम जिला अस्पताल के मेडिकल और सर्जिकल वार्डों में दाखिल मरीजों के लिए इस साल के शुरू में चालू किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर मरीज खुद और उसके पारिवारिक सदस्य साफ-सफाई, दवा, सही खानपान सहित हेल्दी बिहेवियर जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर जागरूक होंगे तो मरीज को भी ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह जल्दी सेहतमंद होगा।
डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि मरीज को इंफेक्शन से बचाना बहुत जरूरी है। निजी स्वच्छता के साथ ही अस्पताल और घर जाने पर वहां की सफाई का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। हाथों को सही ढंग से साफ रखने से 90 प्रतिशत बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। सिविल सर्जन ने कहा कि सफाई न होने पर जहां मरीज की बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, वहीं उसकी देखभाल करने वाला भी बीमारी की चपेट में आ सकता है। इस दौरान एसएमओ डॉ. विजय भक्त, हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह सहित स्टाफ नर्सें भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें