फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आज सिविल अस्पताल के डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर, एम्स चलाएगा ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। जिसका सीधा असर होगा अस्पतालों में आने वाले नए मरीजों और एडमिट मरीजों की सेहत पर। फिलहाल मोहाली के सिविल अस्पताल में केवल 49 डॉक्टर का स्टाफ है। जो कि रोजाना ओपीडी आ रहे हैं। इन डाक्टरों पर 1200 से अधिक मरीजों की जिम्मेदारी रहती है।
विज्ञापन


फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में सोमवार को सुबह 8 से 11 बजे तक ओपीडी सेवाओं में पीसीएमएसए के अंतर्गत आने वाले सभी डॉक्टर शामिल नहीं होंगे। जो ओपीडी के बाहर अपनी मांगो के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। इसका मरीजों के ऊपर ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। एम्स के डॉक्टर उस दौरान ओपीडी में मरीजों का इलाज करने के लिए बैठेंगे। वहीं पीसीएमएसए के अंतर्गत आने वाले सभी डॉक्टर्स ने दो सिंतबर से ही सरकार को भेजने वाली रिपोर्ट, मीटिंग, ट्रेनिंग,इंक्वाइरी आदि प्रतिक्रियाओं को करने से इंकार कर दिया है।

डॉक्टर की तीन मुख्य मांगे
पहली मांग में डॉक्टर सरकार से नियमित स्टाफ की भर्ती के लिए कर रहे हैं, क्योंकि स्टाफ की कमी से न केवल डॉक्टर पर प्रेशर बनता है। साथ ही मरीजों का इलाज भी इससे काफी हद तक प्रभावित होता है। वहीं दूसरी मांग में डॉक्टर की एसीपी एक्ट लागू करने के लिए है, जिसमें उन्हें चार, नौ और 14 साल बाद प्रमोशन मिलता है। जिसे पिछली सरकार ने लागू किया था, परंतु अब इसे रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीसरी और महत्वपूर्ण मांग डॉक्टरों की उनकी सिक्योरिटी के लिए है। हाल ही में हुए कोलकाता में दिल दहलाने वाले हादसे से महिला डॉक्टर सभी खुद को वर्क प्लेस पर असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जिस पर उन्हें उनकी सुरक्षा करने के लिए सरकार को सिक्योरिटी बढ़ाने के काफी जरूरत है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें