फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ज सरोवर व गांव घंडूआं के तालाब को सैर सपाटे के रूप में होगा विकसित

विज्ञापन
खरड़ में कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सम्मानित करते विभाग के एडिशनल डायरेक्टर व स्टाफ मे? - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
खरड़। शहर में स्थित महाराजा अज्ज सरोवर तथा गांव घडु़आं के ऐतिहासिक तालाब को पंजाब सरकार द्वारा टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार द्वारा सरोवर के लिए 10 करोड़ तथा घडु़आं ऐतिहासिक तालाब के लिए 4 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। यह विचार पंजाब के तकनीकी शिक्षा, सभ्याचार व सैर सपाटा विभाग के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सरकारी बहुतकनीकी कालेज खूनीमाजरा में श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर कालेज कैंपस में पौधे लगाने की मुहिम की शुरुआत करते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों को सैर सपाटा हब के रूप में विकसित होने से क्षेत्र की एक अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो पौधे लगाए जा रहे हैं, उनका पालन पोषण करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कालेज की डेवलपमेंट के लिए फंड जारी किए जाएंगे और कालेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा एसएलटी को और बढ़िया तकनीक से लेस किया जाएगा। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के एडिशनल डायरेक्टर मोहनबीर सिंह सिद्धू, नरिंदरपाल सिंह लांबा, पीटीयू प्रमुख डॉ. मुक्ता शर्मा, प्रिंसिपल राजीव पुरी, दीपक शर्मा, जसदीप कौर, हरप्रीत कौर, राज कुमार, अजीतपाल सिंह, रविंदर कौर, रविंदर सिंह वालिया, नवदीप सिंह, कुलदीप राय तथ सर्बजीत सिंह ढींढसा समेत कालेज का समूह स्टाफ तथा गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें