फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर की बेटी बनी जज, देश में हासिल की 12वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की बेटी फेज-1 की रहने वाली अमनप्रीत कौर पीसीएस (प्रोविन्शियल सिविल सर्विस- ज्यूडिशियल) की परीक्षा पास कर जज बनी है। अमनप्रीत कौर ने पीसीएस (ज्यूडिशियल) में 12वीं रैंक हासिल की है। इस संबंधी अमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से बीएएलएलबी और एलएलएम पास किया है। उन्होंने बताया कि पीसीएस (न्यायिक) परीक्षा पास करने के लिए साढ़े तीन साल तक कड़ी मेहनत की है और अब जाकर उन्हें सफलता मिली है। इस खुशी के मौके पर अमनप्रीत कौर के पिता तेग सिंह और माता बलविंदर कौर ने कहा कि अमनप्रीत कौर उनकी इकलौती संतान है और उन्हें उसकी सफलता पर बहुत गर्व है। अमनप्रीत कौर ने इस सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है और उनकी मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें