फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगी दस महीने से बंद पड़ी शहर की अपनी सब्जी मंडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। करीब दस महीने से शहर के विभिन्न हिस्सों में लगने वाली बंद पड़ी अपनी सब्जी मंडियां आज से खुल जाएंगी। जिला प्रशासन ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अपनी मंडियों को खोलने की अनुमति दे दी है। मंडी बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में सामान की खरीद-फरोख्त करने वालों को सामाजिक दूरी बनाकर चलना होगा और मास्क जरूर लगाकर आना होगा। इसके साथ ही जहां पर पहले जगह निर्धारित की गई थी, अब भी वहीं, पर मंडियां लग पाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मार्च में कोरोना महामारी की वजह से अपनी मंडियां बंद कर दी गई थीं। इस वजह से लोगोें को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जहां, लोगों को महंगे दामों पर बाजार से फल-सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर मार्केट कमेटी को मंडियां नहीं लगने के कारण मंडी से मिलने वाली फीस का नुकसान भी हो रहा था। जबकि किसानों को इस चक्कर में चंडीगढ़ या अन्य जगह जाकर सामान बेचना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां ने कुछ समय पहले ही डीसी गिरीश दियालन से इस संबंधी मुलाकात की थी। उन्होंने मांग की थी कि अब कोरोना महामारी का प्रकोप तकरीबन खत्म हो चुका है। ऐसे में अपनी मंडियों को खोलने की अनुमति दी जाए। इसके बाद अब यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में इन जगहों पर लगेंगी अपनी सब्जी मंडियां
सोमवार - फेज-5 नजदीक स्वराज फैक्टरी और सेक्टर-78
मंगलवार - सेक्टर-71 मार्केट की पार्किंग में
बुधवार - फेज-11 में नई फल और सब्जी मंडी
शुक्रवार - सेक्टर-68 नजदीक वन विभाग गांव कुंभडा
शनिवार - फेज-6 के मार्केट की पार्किंग
रविवार - गमाडा दफ्तर के नजदीक
---------------------------------
प्रवासी यहां लगाएंगे सब्जी मंडियां
सोमवार - सेक्टर-70 बूथ मार्केट
मंगलवर - सेक्टर-68 नजदीक वन विभाग और गांव कुंभड़ा
बुधवार - सेक्टर-57 नजदीक श्मशानघाट
वीरवार - फेज-8 में गमाडा दफ्तर के नजदीक
शुक्रवार - फेज-5 नजदीक स्वराज फैक्टरी
शनिवार - सेक्टर-71 की मार्केट की पार्किंग
रविवार - फेज-11 में नई सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें