फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर किए अवैध कब्जों को हटाया। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों में कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अवैध तौर पर सामान रखा हुआ था जिस कारण राहगीरों व बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शहर के मुख्य बाजारों की चौड़ाई काफी कम है परंतु कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि जो भी दुकानदार दुकान के बाहर सामान रखेगा उसका सामान जब्त किया जाएगा। अवैध कब्जे हटाने गई परिषद की टीम के साथ पुलिस फोर्स भी तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें