फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने पकड़े चोर गिरोह के तीन सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। एसपी इंनवेस्टिगेशन हरमलदीप सिंह हांस व डीएसपीडी विक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में जिला सीआईए स्टाफ के इंचार्ज राजेश कुमार अरोड़ा की टीम ने एक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी खरड़ में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरप्रताप सिंह समेत पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आकाश बाबा, यूनिस व निशांत कुमार उर्फ इशू चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर नशा आदि करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से एक स्कूटी व दो बाइक, एक स्पोर्ट्स साइकिल, पांच गैस सिलिंडर, दो इंनवर्टर, एक लैपटॉप व तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया जहां तीनों आरोपियों को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें