फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के घर में घुसकर चेहरे पर फेंका मिर्च का पाउडर, तीन पर दुर्व्यवहार का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में वीरवार को एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे पर मिर्च पाउडर तक फेंक दिया। वहीं, आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकियां तक दी। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना फेज-11 की पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह, सुखा और गुरलाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह पेशेंट केयर का काम करती है और फेज-11 के एरिया में अपनी भाभी के साथ किराए के मकान में रहती है। पीड़ित ने बताया कि 8 अगस्त को उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में वह घर पर थी। वही, उसके भाभी को दवाई लेने के लिए भेजा। पीड़िता ने बताया कि जब घर पर अकेली थी। इस दौरान अचानक उसके घर में जसपाल सिंह, सुखा और गुरलाल सिंह आ गए। आरोपियों ने घर में प्रवेश करते ही उससे दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस दौरान उसके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की। इस दौरान जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला का कहना है कि आरोपी जसपाल सिंह पर मार्च 2019 को एक चोरी का केस दर्ज हुआ था। वह मुझ पर दवाब बना रहा है कि वह उस केस को वापस ले। लेकिन उनकी तरफ से केस वापस नहीं लिया गया। जिसके बाद इस तरह की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि अब उनकी एक ही मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें