कुराली। गांव चनालों में बच्चों के अंदर की कला को निखारने के लिए कैंप संपन्न हुआ। इस कैंप में लगभग दो दर्जन बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर आर्टिस्ट सुखविंदर सिंह ने बताया कि कला प्रत्येक बच्चे के अंदर होती है। पेंटिंग से बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता भी बढ़ती है। उन्हें कला से जोड़ना उनके मानसिक स्वास्थ्य और विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कैैंप के अंतिम दिन बच्चों ने अपनी कला को भी प्रदर्शित किया।