डेराबस्सी के गांव सैदपुरा निवासी एक महिला ने सिविल अस्पताल में पहुंचने से पहले ही ऑटो रिक्शे में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला व बच्चे को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक, शुक्रवार सुबह गांव सैदपुरा में रहने वाली नेपाली मूल की एक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जब उसके रिश्तेदार सिविल अस्पताल में उसे ले जा रहे थे तो अस्पताल पहुंचने से पहले की बाहर ऑटो में महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। सैदपुरा के लील बहादुर ने बताया कि उसकी पत्नी सावित्री की हालत ज्यादा खराब गई थी और उसने बच्ची को जन्म दे दिया। साथ बैठी महिला रिश्तेदारों ने सहारा देकर जच्चा व बच्चा, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची स्वस्थ बताई गई है जबकि उसकी मां की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।