कुराली। शहर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया। यह बस यात्रियों को अमृतसर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। इस मौके हलका खरड़ के आप पार्टी के संगठन मंत्री नवदीप सिंह सैनी ने बताया कि हलका विधायक अनमोल गगन के यत्नों से कुराली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना तहत बस रवाना की गई है। इस बस के माध्यम से श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, पार्टीशन म्यूजियम और बाघा बॉर्डर सहित अमृतसर के अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। पंजाब सरकार ने लोगों की सेवा के लिए यह अनूठी पहल की है। इस अवसर पर तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और विधायक अनमोल गगन मान का धन्यवाद किया।