फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन ने बलौंगी के सरपंच को किया फोन... कर्फ्यू में लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं आ रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी कोविड-19 के चलते लगे देश भर में लगे कर्फ्यू और अन्य हालातों से निपटने में जहां जिला प्रशासन पूरी ताकत से जुटा हुआ है, वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद भी काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इसके चलते शनिवार को उन्होंने बलौंगी के सरपंच बहादुर सिंह को फोन पर वीडियो कॉल करके लोगों का हालचाल जाना और इस महामारी से लड़ने के लिए जोश भरा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने मुश्किल के इस समय में राज्य सरकार द्वारा निचले स्तर पर चलाए जा रहे राहत कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। जाट महासभा दिल्ली की प्रधान और समाज सेविका दीपिका देसवाल ने सीएम की गांव के सरपंच से बात करवाई। दीपिका ने बताया कि उनका मकसद ऐसी संकट की घड़ी में जहां गांवों में जाकर लोगों की मदद करना है। वहीं, मुख्यमंत्री के साथ गांव के सरपंच की बात करवाना है, जिससे सीएम और पंचायतों का सीधा संपर्क बना रहे। समाज सेविका ने गांव बलौंगी में जरूरमंदों को राशन की मदद करने के अलावा सैनिटाइजर भी बांटे।
इससे पहले उन्होंने मोगा के गांवों में भी लोगों की इसी तरह मदद की है।
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में कर्फ्यू लगा है। लॉकडाउन में लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में लोगों को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोई गरीब भूखा न रह जाए इसके लिए लोगों की ओर से लंगर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें