फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चिकन काॅर्नर के मालिक और ग्राहक को पीटा, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। अनाज मंडी बडाला रोड के पास एक चिकन की दुकान में आए एक व्यक्ति को सात लोगों ने मिलकर पीट डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान संगत उर्फ मिट्ठा, मनप्रीत उर्फ मनी, गग्गू, जग्गी सभी वासी गांव बडाला के रूप में हुई है। अभी तीन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विजेश कौशिक ने पुलिस को बताया कि चार जुलाई को वह अनाज मंडी बडाला रोड पर साहिल चिकन काॅर्नर में बैठा था। इस दौरान उक्त आरोपी आए और बिना किसी बात से गालियां निकालने लगे। जब उन्हें गालियां निकालने से रोका तो उक्त आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर ढाबे के मालिक साहिल वासी बस्सी पठाना ने उसे आरोपियों से बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी पीटा। इसके अलावा ढाबा में भी तोड़फोड़ की। जब शोर मचाया तो उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें