ढाबा मालिक का जवाब सुन ग्राहक हैरान
जब उन्होंने ढाबा मालिक से शिकायत की तो ढाबा मालिक का जवाब सुनकर वे हैरान रह गए। ढाबा मालिक ने कहा कि आज नवरात्रि खत्म हो गई है। ढाबा मालिक के बेटे वंश सेठी ने कहा कि वह मानते हैं कि यह उनके रसोई कर्मचारियों की गलती है। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि ये हड्डियां सब्जियों की थी, चिकन की नहीं। हालांकि, उनके इस स्पष्टीकरण से ग्राहक संतुष्ट नहीं हैं, जो ढाबा संचालकों से माफी मांगने, लापरवाही और ग्राहकों के खाने संबंधी प्राथमिकताओं के प्रति लापरवाही के लिए ढाबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ढाबे के खिलाफ शिकायत देंगे
इस घटना ने सेठी ढाबा में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर कई सवाल खड़े खर दिए हैं। सेठी ढाबा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए खासा लोकप्रिय है। परिवार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटे। परिवार ने कहा है कि वे स्थानीय खाद्य विभाग में भी मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे।