फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : 20 जुलाई से खुल सकता है छतबीड़ जू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ जू (चिड़ियाघर) में आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। 20 जुलाई से जू खुलने की संभावना है। कोविड के चलते जू बंद कर दिया गया था। कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद जू प्रशासन ने कोरोना नियमों के तहत जू खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए जू प्रसाशन ने शनिवार को मॉक ड्रिल की, जिसमें बठिंडा, लुधियाना व पटियाला जू स्टाफ, डॉक्टर और लेडीज स्टाफ ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान जू के डायरेक्टर नरेश महाजन ने स्टाफ को सैलानी बनकर खुद अनुभव करने के लिए कहा। इस दौरान सभी स्टाफ के सदस्यों ने सैलानियों की तरह एंट्री गेट से मॉक ड्रिल शुरू की और जू के अंतिम बाहर जाने वाले गेट तक सभी पिंजरों, बाड़ों, बाथरूम, पीने का पानी और जगह-जगह लगाए गए सैनिटाइजरों की जांच की।
बातचीत के दौरान छतबीड़ चिड़िया के डायरेक्टर ने बताया कि जू प्रशासन द्वारा चीफ वाइल्ड लाइफ वॉर्डन को जू खोलने के लिए पत्र लिखा गया है। इससे उन्हें उमीद है कि शायद 20 जुलाई से जू खुलने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि हमने यह भी मांग की है कि जू में हमारी तैयारियों के मुताबिक 1500 से 1800 सैलानी एक बार मे अंदर जा सकते हैं। इससे पहले सरकार के आदेशों के अनुसार एक बार में 900 लोग अंदर जाने की अनुमति थी। उन्होंने बताया कि चिड़िया घर का ट्रैक करीब साढ़े तीन किलोमीटर का है, इसलिए 1500 से 1800 सैलानी एक बार में विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीने के पानी व शौचालय डायरेक्टर ने खुद किया ेचक
महाजन ने बताया कि जू काफी दिनों से बंद था। इसके लिए मॉक ड्रिल के दौरान खुद बाथरूम के अंदर जाकर सफाई का जायजा लिया और जहां कहीं भी कोई भी वस्तु टूटी पाई गई, उसे ठीक भी करवाया व जो बदलने योग्य थी, उन्हें बदलकर लगाया गया। नल भी चेक किए। वहीं वाटर फिल्टर की चेकिंग भी की। उन्होंने पानी पीने के बाद यह बताया कि यदि पानी फिल्टर का ठीक होगा, तो लोगों को बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को इस सुविधा का फायदा मिलना चाहिए, यही हमारी कोशिश है।
नहीं खोली जाएगी लायन सफारी
कोविड के चलते लायन सफारी बंद कर दी गई थी। अगले आदेश आने तक इसे बंद ही रखा जाएगा। जू डायरेक्टर ने बताया कि कुछ समय पहले हैदराबाद में शेर को कोविड पॉजिटिव होने की सूचना के बाद यहां मौजूद सभी बाघों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें किसी भी बाघ में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले थे।
बिना मास्क जू में प्रवेश नहीं
महाजन ने बताया कि सरकार के आदेशों के अनुसार बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को जू में एंट्री नहीं दी जाएगी। जू के अंदर यदि कोई मास्क उतारकर घूमते पाया गया, तो उसे पहले चेतावनी दी जाएगी और अगर फिर भी नहीं मानता तो 500 रुपये जुर्माना भी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार द्वारा तय किए कोरोना नियमों का पालन किया जाए, ताकि सैलानियों के लिए जू हमेशा खुला रहे। महाजन ने यह भी बताया कि उनके पास अभी तक सरकार की तरफ से इस बारे में न तो कोई आदेश और न ही कोई नोटिफिकेशन मिला है। जब तक हमारे पास लिखित आदेश नहीं आ जाते, तब तक जू बंद ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें