फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नए साल पर 13 घरों में गूंजीं किलकारियां, दोगुनी हुई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नए साल के जश्न के बीच 2025 के पहले दिन 13 नवजातों ने इस दुनिया में आंखें खोलीं। साल की पहली तारीख पर बच्चों के जन्म से माता-पिता भी बेहद खुश नजर आए। उनका कहना था कि हर साल नए साल के जश्न के साथ ही अपने बच्चों का जन्मदिन भी मनाएंगे। फेज-6 के सिविल अस्पताल में 13 बच्चों ने जन्म लिया, इनमें 6 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं। इसमें 8 नॉर्मल और 5 सिजेरियन डिलीवरी हुई। सभी नवजातों का जन्म 31 दिसंबर की रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक के बीच हुआ है। इनके परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि नए साल पर उनके परिवार में बच्चे के जन्म की खुशी में सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया वहीं, प्रसुताओं ने बच्चे को दूध पिलाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें