फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गीला-सूखा कूड़े के निपटान के लिए सोसायटियों में जल्द शुरू होगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद की ओर से पंजाब सरकार और एनजीटी के आदेशों पर गीला और सूखा कूड़े के निपटान को लेकर सख्ती की जा रही है, साथ ही बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में पुराने कूड़े के निपटान पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में रोजाना 55 से 60 टन कूड़ा निकलता है और इसमें से ज्यादातर प्लास्टिक की मात्रा होती है। नगर परिषद के अधिकारी के मुताबिक शहर में कूड़े के निपटान को लेकर सरकार से सख्त हिदायतें मिली हैं और आने वाले दिनों में कई सोसाइटियों में चेकिंग भी की जाएगी। सोसाइटियों को नोटिस जारी कर अपने स्तर पर कूड़े का निपटान करने के निर्देश दिए गए थे। लेटर में साफ हिदायत दी गई है कि सभी रेजिडेंशियल सोसाइटी अपने स्तर पर सोसायटी के सॉलिड वेस्ट को मैनेज करें, इसके अलावा नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर कोई सोसायटी अपने स्तर पर सॉलिड वेस्ट को मैनेज नहीं करती तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नगर परिषद 160 सोसाइटियों को तीन नोटिस भेज की है। नगर परिषद के सेनेटरी ब्रांच के अधिकारियों ने सोसाइटियों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की थी और गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने को कहा गया था। साथ ही ट्रिपल आर यानी रीयूज, रिड्यूस और रिसाइकिल प्रक्रिया अपनाने को कहा गया था।
विज्ञापन


कूड़े के निपटान को लेकर सरकार की सख्त हिदायतें हैं। शहर में निकलने वाले कूड़े को मैनेज करने और पुराने कूड़े को खत्म करने लिए काम किया जा रहा है। सोसाइटियों को अपने स्तर पर सोसाइटी से निकलने वाले सॉलिड वेस्ट के निपटान के लिए कहा जा चुका है और अनदेखी करने वाली सोसाइटियों को तीन नोटिस दिए जा चुके है। अब शहर की 160 सोसाइटियों को फाइनल नोटिस दिया जाएगा यदि फिर भी सोसाइटियां सॉलिड वेस्ट के निपटान को लेकर अनदेखी करती है तो कार्यवाही होगी। -रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें