फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकान बेचने के नाम पर की लाखों की ठगी, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दुकान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नगेंदर कुमार उर्फ सूरज, ज्ञानेंद्र कुमार और परागी लाल निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश दलाल निवासी रोहतक, हरियाणा ने बताया कि वह रिटायरमेंट के बाद दुकान खोलना चाहता था। दुकान के लिए उसने ललित नागपाल नाम के प्रापर्टी डीलर से संपर्क किया, जिसने नगला रोड पर एक दुकान दिखाई जो उसे पसंद आ गई थी। जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने उसे दुकान के मालिकों से मिलाया और 28 लाख 31 हजार में दुकान की डील हुई। सुरेश दलाल के अनुसार खुद को दुकान के मालिक बताने वालों को उसने 4 बार में पूरी अमाउंट दिया और रजिस्ट्री के लिए 23 अगस्त का दिन तय किया गया। सुरेश दलाल का कहना है कि जब वह 23 अगस्त को अपनी पत्नी समेत दुकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए जीरकपुर तहसील पहुंचा तो दोपहर दो बजे तक दुकान की रजिस्ट्री करवाने कोई नहीं आया। जब उसने फोन किया उनके नंबर बंद मिले। जिसके बाद उसने प्रापर्टी डीलर को फोन किया, जिसने कुछ समय इंतजार करने को बोला और बाद में कहा कि दुकान के मालिक फरार हो गए हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने नगेंदर कुमार उर्फ सूरज, ज्ञानेंद्र कुमार और परागी लाल निवासी डेराबस्सी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 61 (2) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें