फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब में इस्तेमाल होनें वाला स्प्रिट व कैमीकल का जखीरा बरामद। ए1साईज विभाग व जिला पुलिस ने सांझे तोर पर की छापेमारी। 5आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़/लांडरां। एक्साइज विभाग पंजाब व जिला पटियाला पुलिस द्वारा की संयुक्त छापेमारी के दौरान गांव बस्सी ईसा खां में खाली पड़े प्लाट में से स्पिरिट व केमिकल के भरे 71 ड्रम, गाड़ियों में लोड करने का साजो-सामान, ड्रमों से लोड एक जीप व एक कार समेत पांच व्यक्तियों को मौके पर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं चार आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। बरामद किए गए ड्रमों का जखीरा गांव बस्सी ईसा खां के पटियाला ढाबा का बताया गया है। वहीं एक्साइज विभाग ने पास में ही पड़ते झिलमिल ढाबे से भी 2 ड्रम स्पिरिट व 5 केमिकल से भरे ड्रम मिले हैं। एआईजी धनोआ ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले दिनों राजपुरा से गिरफ्तार कुछ व्यक्तियों से की पूछताछ के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

एक्साइज विभाग पंजाब के एआईजी गुरचैन सिंह धनोआ व डीएसपी राजपुरा एएस औलख ने बताया कि एक्साइज विभाग के निर्देशों तहत एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू के सांझे यत्नों से शुरू की मुहिम के तहत गांव बस्सी ईसा खां के पटियाला ढाबा व तेपला मार्ग पर स्थित झिलमिल ढाबे पर छापेमारी की। जहां पर बड़े स्तर पर केमिकल के ड्रमों के साथ इस्तेमाल होने वाला साजो-सामान के साथ मौके पर कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने के बाद ढाबे से कुछ ही दूरी पर बड़ी चारदीवारी वाले प्लाट जिस पर प्लाट बिकाऊ है का बोर्ड लगा था, की जांच की तो वहां से 78 ड्रम बरामद हुए। इनमें से 71 ड्रमों में स्पिरिट, 7 ड्रमों में केमिकल समेत खाली पड़ी बोतलें, रसीला संतरा मार्का होलोग्राम के स्टीकरों के अलावा शराब तैयार करने का साजो-सामान बरामद हुआ। वहीं ड्रमों से भरी एक महिन्द्रा पिकअप जीप व एक इंडिका कार भी बरामद हुई है।
एक्साइज विभाग के ईटीओ विनोद पहूजा, आबकारी निरीक्षक सरूपइन्द्र सिंह संधू , डीएसपी राजपुरा एएस औलख, बनूड़ के थाना प्रभारी गुरमुख सिंह व एसआई मोहन सिंह समेत उच्च अधिकारियों की टीम ने देर रात 2 बजे के करीब छापेमारी की जो दोपहर 12 बजे तक चलती रही।
विज्ञापन

अमृतसर व तरनतारन तक जुड़े हैं गिरोह के तार
अधिकारियों ने बताया कि इस धंधे से कोई बड़ा गैंग जुड़ा हुआ है जिसे यह सब मिल कर चला रहे हैं। यह स्पिरिट अमृतसर व तरनतारन की तरफ जाती है और वहां इसकी शराब तैयार करके सप्लाई की जाती है। पुलिस ने 9 व्यक्तियों के विरुद्ध एक्साइडज एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं अधीन मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर से जगतार सिंह व जगदीप सिंह दीपा वासी गांव शेखनमाजरा, प्रदीप सिंह वासी खानपुर, संगत सिंह वासी जंगपुरा (झिलमिल ढाबा), कुलदीप सिंह वासी गांव बुढणपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि जगतार सिंह पूर्व सरपंच बुढणपुर, दविन्द्र सिंह वासी रामनगर, परमजीत सिंह वासी जंगपुरा और पवन गुप्ता वासी बिंजल पटियाला अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारीेके लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- .प्लाट में पड़े स्प्रिट के ड्रमों की जांच करते अधिाकारी।
मौके पर से गिर3तार किए गए 5 आरोपी पुलिस पार्टी के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें