फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फुटबॉल टूर्नामेंट में चतामली टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव पडियाला में शहीद भगत सिंह यूथ वेलफेयर क्लब की ओर से मरहूम राजबीर सिंह, बचितर सिंह और तेजबीर सिंह की याद में चार दिवसीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


क्लब प्रधान अरमान वीर सिंह पडियाला की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान परमिंदर सिंह सोहाना, यूथ स्पोर्ट्स पंजाब के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी, गुरशरण सिंह बिंदरखिया और अन्य प्रबंधकों ने किया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में चतामली और चनालो की टीमों ने अपनी विरोधी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन राज्यसभा मेंबर सतनाम सिंह संधू ने किया। तय समय में दोनों टीमें बराबर रहीं, लेकिन पेनल्टी किक के बाद चतामली टीम विजयी रही। मेजबान पडियाला की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजविंदर सिंह गुड्डू, राणा मुकेश कुमार, गुरमेल सिंह पाबला, अमरीक सिंह हैप्पी, गुरदीप सिंह, रणजीत सिंह नोना, भूपिंदर सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें