फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर पर कोरोड़ों की जमीन धोखे से हड़पने का आरोप.. कहा- दवाब में करवाए थे हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने खरड़ निवासी महिला की शिकायत पर जीरकपुर के एक नामी बिल्डर अजय वीर सहगल जोकि ओपेरा गार्डन के मालिक हैं और उसके मैनेजर व स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चरनजीत कौर पत्नी सेवा सिंह निवासी गांव जंडपुर, खरड़ ने बताया कि उनकी जमीन जीरकपुर के किशनपुरा गांव में है। जिसके साथ चंडीगढ़ कॉलोनाइजर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अजय वीर सहगल निवासी सेक्टर-6 पंचकूला की जमीन लगती है। महिला ने आरोप लगाया है कि अजय वीर सहगल ने अपने मैनेजर अनिल शर्मा और राज कुमार भंडारी निवासी लुधियाना के साथ मिलकर पंचकूला में उसके खिलाफ झूठी एफआईआर करवाकर थाने में उन पर दबाव बनाकर बिना पैसे दिए जमीन बेचने के कागजात पर दस्तखत करवा लिए थे। इसकी शिकायत महिला ने ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन को दी हुई है। जिस पर गंभीरता से जांच करते हुए हल्का पटवारी और उसके साथ संबंधित सभी अधिकारियों से रिपोर्ट आने के बाद यह साबित हुआ है कि अजय वीर सहगल ने महिला की करोड़ों की जमीन सिर्फ 72 लाख रुपये में हड़प कर ठगी की थी। इसके मामले में मोहाली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद आदेश दिए है कि अजय वीर सहगल, मैनेजर अनिल शर्मा और राज कुमार भंडारी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। थाना जीरकपुर के एसएचओ ने बताया कि शिकायतकर्ता चरनजीत कौर की शिकायत पर बिल्डर अजय वीर सहगल सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिल्डर बोला- आरोप झूठे, जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई
बिल्डर अजय वीर सहगल ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। यह जमीन पहले से ही विवादित है, जिसको मैं तीसरी बार इनसे खरीद रहा हूं। इसके अलावा मैंने कौन सी रजिस्ट्री करवाई है। जमीन संबंधित सभी कागजात और चेक तो उन्हीं के पास हैं। मेरे पास तो कुछ भी नहीं है। फिर मैं कैसे धोखा कर सकता हूं। उनकी पहुंच ऊपर तक है, जिसके चलते उनके खिलाफ उन्होंने केस दर्ज करवा दिया है। अगर इसकी सही से जांच की जाएगी तो पूरा सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें