मोहाली। विधायक कुलवंत सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों -चप्पड़चिड़ी कलां से चप्परचिड़ी खुर्द रोड और खरड़-बनूर से तंगौरी-कुरड़ा-बड़ी रोड के नवीनीकरण और मरम्मत कार्य की शुरुआत की। यह पहल 10 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र की 14 प्रमुख सड़कों को मजबूत और चौड़ा करने के पहले चरण का हिस्सा है।
पहली परियोजना के तहत खरड़-बनूर से तंगौरी-कुरड़ा-बड़ी रोड, लंबाई 5.57 किलोमीटर, चौड़ाई 18 फीट, लागत 2.06 करोड़ रुपये। इसमें 1 किलोमीटर हिस्सा 80 मिमी पेवर ब्लॉक से बनेगा। दूसरी परियोजना के तहत चप्परचिड़ी कलां से चप्परचिड़ी खुर्द रोड, लंबाई 2.05 किलोमीटर, चौड़ाई 18 से 22 फीट, लागत 3.70 करोड़ रुपये, पूरी सड़क 80 मिमी पेवर ब्लॉक से तैयार होगी। कुलवंत सिंह ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह सम्मान स्वरूप दिए जाएंगे।