फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली में बच्ची को वाहन की टक्कर के बाद बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में शनिवार रात करीब नौ बजे चार वर्षीय बच्ची को वाहन की टक्कर लगने के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कथित रूप से वाहन चालक के घर पर पथराव किया और घर में घुसने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन


वसंत विहार फेस-3 निवासी चार वर्षीय बच्ची अनन्या को सडक़ पर खेलते समय एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची के पैर के ऊपर गाड़ी चढ़ गई, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। गनीमत रही कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद बच्ची के परिजनों और आसपास के लोगों में रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि गुस्साए परिजन अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर वाहन चालक के घर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां 60 से 70 लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि भीड़ ने चालक के घर पर पथराव किया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वाहन चालक का आरोप है कि भीड़ ने उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश भी की। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें