फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टी20 विश्व कप ट्रॉफी का चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुरुष टी20 विश्व कप-2026 ट्रॉफी यात्रा के तहत सोमवार को विश्व कप ट्रॉफी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं परिसर पहुंची। ट्रॉफी के स्वागत के लिए विद्यार्थियों ने औपचारिक सम्मान पंक्ति बनाकर उत्साहपूर्ण स्वागत किया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों ने भारतीय टीम के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और विश्वविद्यालय के छात्र अर्शदीप सिंह के प्रेरणादायक सफर का भी जश्न मनाया गया। अर्शदीप सिंह की मेहनत और संघर्ष की कहानी ने छात्रों में नया उत्साह भरा। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकरों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया।
यह ट्रॉफी यात्रा केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का माध्यम भी बनी। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक दीपिंदर सिंह संधू ने कहा कि ट्रॉफी का आगमन संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम फिर इतिहास रचेगी। विश्व कप का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें