फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: होलोग्राम उतारकर क्लब में परोसी जा रही थी चंडीगढ़ की शराब, 80 पेटी महंगी शराब बरामद

Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

फेज-11 थाने के एसएचओ मंदीप सिंह ने बताया कि एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह और संदीप शाही पुलिस पार्टी के साथ एसी मंडी चौक फेज-11 में ड्यूटी पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि चंडीगढ़ से कुछ शराब तस्कर सस्ती शराब लाकर मोहाली में बेचते हैं।
विज्ञापन
मोहाली के मॉल में जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के फेज-9, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बेस्टेक स्क्वेयर मॉल में चल रहे क्लब दि बुर्ज में शनिवार देर रात चंडीगढ़ की शराब परोसने के आरोप में क्लब मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी मौके से फरार हो गए और कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। पुलिस ने यहां से चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 80 पेटियां बरामद की हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह और संदीप शाही को सूचना मिली थी कि बेस्टेक मॉल की पांचवी मंजिल पर चल रहे बुर्ज क्लब में चंडीगढ़ की महंगी शराब का होलोग्राम उतारकर ग्राहकों को परोसी जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर जब एक्साइज विभाग की टीम ने पुलिस के साथ यहां पर छापेमारी की तो क्लब में से चंडीगढ़ में बिकने वाली 80 पेटी महंगी शराब बरामद हुई। पुलिस के आने की खबर मिलते ही क्लब से सभी लोग फरार हो गए थे। फेज-9 थाना पुलिस ने इस मामले में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर एएसआई मुस्ताक के बयान पर दि बुर्ज क्लब के मालिक और मैनेजर के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

फेज-11 थाने के एसएचओ मंदीप सिंह ने बताया कि एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह और संदीप शाही पुलिस पार्टी के साथ एसी मंडी चौक फेज-11 में ड्यूटी पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि चंडीगढ़ से कुछ शराब तस्कर सस्ती शराब लाकर मोहाली में बेचते हैं। इसकी सूचना पर नाकाबंदी भी की हुई थी और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह को तड़के करीब तीन बजे सूचना मिली कि फेज-9 के बेस्टेक स्क्वेयर मॉल की पांचवीं मंजिल पर चले रहे क्लब दि बुर्ज में चंडीगढ़ की महंगी शराब लाकर उसका होलोग्राम उतारकर ग्राहकों को परोसी जा रही है। एक्साइज विभाग ने फेज-11 थाना पुलिस को इसकी सूचना देकर संयुक्त रूप से दबिश देकर उक्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें