फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़ स्वच्छता रैंकिंग में दूसरे स्थान पर, मोहाली को सुधार का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में कचरा ही कचरा, 300 सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला है वेतन
विज्ञापन


मोहाली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ ने जहां दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं मोहाली को अभी भी अपनी रैंकिंग में सुधार का इंतजार बना हुआ है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निकायों का मूल्यांकन 10 प्रमुख क्षेत्रों और 43 संकेतकों के आधार पर किया गया। इसमें मोहाली पिछड़ गया है। जिले से घरों से नियमित कचरा संग्रह, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन, कचरे का परिवहन और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण का तरीका अभी तक आधुनिक नहीं हुआ है। इसमें शहर के सभी आरएमसी पॉइंट फेज -2, 5, 9 पर एक महीने से सही तरीके से कचरा नहीं उठ रहा है और कचरा जमा हो रहा है। इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। शहर में अभी कचरे का निस्तारण भी नहीं किया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता और रखरखाव, बाजारों तथा रिहायशी इलाकों की सफाई भी ठीक नहीं है। इस कारण मोहाली स्वच्छ रैंकिंग में पीछे रहा है। शहर के 300 सफाई कर्मचारियों का तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया। वहीं टॉयलेट की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। महिला टॉयलेट की सफाई पुरुष कर्मचारी करते हुए पाए गए हैं। इसके अलावा बाजार में बारिश के बाद कई बार पार्किंग भी भर गई है। मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह सामना ने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। मोहाली को हर हालत में काम किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें