चंडीगढ़। साइबर पुलिस थाने में तैनात एएसआई शिव दयाल सिंह का वीरवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मनीमाजरा में रहते थे। बुधवार को कई पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की। उनके पास दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे कनाडा में हैं। दोनों बच्चों के भारत पहुंचने के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एएसआई ने कार्यकाल के दौरान कई बड़े मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी।