फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बुलबुल' का असर पहुंचा चडीगढ़, कोलकाता से उड़ान भरने वाली फ्लाइट रद्द, कई हो रहीं लेट

Sun, 10 Nov 2019 01:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चक्रवात ‘बुलबुल’ का असर चंडीगढ़ तक पहुंच गया है क्योंकि कोलकाता हवाई अड्डे पर परिचालन स्थगित होने के चलते चंडीगढ़-कोलकद्गता के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट पर भी असर पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रवात बुलबुल के खतरे को देखते हुए 9 नवंबर की शाम 6 बजे से 11 नवंबर तक कोलकाता हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंडिगो की चंडीगढ़-कोलकाता फ्लाइट संख्या 6ई-372 रोजाना कोलकाता से चंडीगढ़ के लिए सुबह 4.30 बजे उड़ान भरती है और सुबह 7.20 बजे चंडीगढ़ लैंड करती है। प्रवक्ता दीपेश जोशी ने बताया कि यह फ्लाइट 10 और 11 नवंबर को रद्द कर दी गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर अन्य सभी ऑपरेशन सामान्य रहेंगे। शनिवार को कुल 10 उड़ानें आईं। इनमें से दिल्ली से आई चार उड़ानें देरी से पहुंचीं।

इंडिगो द्वारा संचालित दिल्ली से सुबह की फ्लाइट 16 मिनट, दोपहर में दिल्ली से एयर विस्तारा द्वारा संचालित फ्लाइट 41 मिनट और एयर विस्तारा द्वारा ही संचालित दिल्ली से शाम की फ्लाइट भी 24 मिनट देरी से पहुंची। वहीं एयर एशिया द्वारा संचालित दिल्ली की फ्लाइट भी 40 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा श्रीनगर से इंडिगो की फ्लाइट 4.16 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


एयरलाइन ऑपरेटर ने कहा कि श्रीनगर में खराब दृश्यता के कारण उड़ानों में देरी हुई। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट भी 2.10 घंटे की देरी से और श्रीनगर से गोएयर की फ्लाइट भी 1.45 घंटे की देरी से पहुंची। बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट भी 27 मिनट की देरी से पहुंची।

कल से 15 जनवरी तक एयर इंडिया ने सप्ताह में तीन दिन उड़ान की रद्द
एयर इंडिया ने 11 नवंबर से 15 जनवरी तक सप्ताह में तीन दिनों के लिए अपनी दिल्ली की उड़ान रद्द करने की घोषणा की है। एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक एमआर जिंदल ने बताया कि परिचालन कारणों के चलते, एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-443/444 जो एयरबस 320 नियो विमान के साथ दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली सेक्टर पर सप्ताह के सात दिनों चलती है, उसे 11 नवंबर से प्रभावी किया गया है।
विज्ञापन


15 जनवरी तक और अब केवल चार दिन मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी 15 जनवरी के बाद इन उड़ानों को सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें