मोहाली। चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज लांडरां को मंगलवार को कैंपस में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में क्यूएस आई-गेज कॉलेज रेटिंग्स 2025 में प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त करने का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्रेसीडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने यह सर्टिफिकेट क्यूएस आई-गेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राविन नायर और एसोसिएट डायरेक्टर सायरिल बेंज से प्राप्त किया।
क्यूएस आई-गेज रेटिंग सिस्टम भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करती है और इन्हें कुछ प्रमुख मापदंडों में विभाजित करती है, जो कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। यह रिजल्ट प्रत्येक संस्थान के व्यक्तिगत प्रदर्शन को दर्शाता है। सीईसी-सीजीसी लांडरां भारत का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज है जिसे यह टॉप रेटिंग प्राप्त हुई है।
इस मौके पर धालीवाल ने कहा कि यह उपलब्धि सीजीसी लांडरां के सभी स्टेकहोल्डर्स, कैंपस डायरेक्टर, डायरेक्टर-प्रिंसिपल, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।