खरड़। अकाली दल और भाजपा के बीच दोबारा गठबंधन होने पर खरड़ में दोनों पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान संयुक्त रैली निकालकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल ने कहा कि गठबंधन पंजाबियों की आवाज और समर्थकों की इच्छा का परिणाम है। अकाली दल के खरड़ हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब के विकास और भाईचारे के लिए मिलकर काम करेंगी।
भाजपा जिला प्रधान संजीव वशिष्ट ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए मोहाली जिले की तीनों सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों और सीटों का फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।