फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अकाली-भाजपा गठबंधन पर खरड़ में जश्न, निकाली संयुक्त रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे को लगाई झप्पी
विज्ञापन

खरड़। अकाली दल और भाजपा के बीच दोबारा गठबंधन होने पर खरड़ में दोनों पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान संयुक्त रैली निकालकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल ने कहा कि गठबंधन पंजाबियों की आवाज और समर्थकों की इच्छा का परिणाम है। अकाली दल के खरड़ हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब के विकास और भाईचारे के लिए मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला प्रधान संजीव वशिष्ट ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए मोहाली जिले की तीनों सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों और सीटों का फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें