खरड़। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सीडीपीओ खरड़ दफतर द्वारा एक समागम करवाया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ गुरसिमरन कौर ने 41 नवजात लड़कियों को बेबी किटें बांटी गईं। उन्होनें बच्चियों के परिवारों को विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया ताकि लोग इन स्कीमों का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर सुपरवाईजर रमनप्रीत कौर, हरपिंदर कौर, मीना कुमारी समेत आंगनबाड़ी वर्कर और स्टाफ मैंबर उपस्थित थे।