मोहाली। सेक्टर-91 के दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से लर्निंग आउटकम्स और पेडागॉजीज विषय पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नई शैक्षणिक रणनीतियों और मूल्यांकन पद्धतियों से जोड़ना था।
यह कार्यशाला सीबीएसई की अनुभवी रिसोर्स पर्सन्स जसजीत कौर जग्गी और सोनाली नेल्सन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें डीपीएस मोहाली और चंडीगढ़ के कई शिक्षकों ने भाग लिया।
सत्र के दौरान शिक्षकों को स्मार्ट लर्निंग आउटकम्स की फ्रेमिंग, प्रभावी पाठ योजनाएं बनाने, नवीन पेडागॉजी को अपनाने और सीबीएसई के लर्निंग आउटकम्स के अनुरूप मूल्यांकन को समझने पर विशेष ध्यान दिया गया। शिक्षकों ने चर्चा सत्रों और प्रैक्टिकल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे उन्हें कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, स्किल डेवलपमेंट और योग्यता आधारित शिक्षण को और बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली।