फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीए में टिकटों की हुई ब्लैक की जांच करे सीबीआई : सोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अकाली दल बादल के कार्यकर्ताओं ने पीसीए में हुई टिकटों की ब्लैक की जांच सीबीआई से करवाने को लेकर हलका इंचार्ज परविंदर सिंह सोहाना और अन्य नेताओं के नेतृत्व में वीरवार को पीसीए स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीसीए में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर सीएम भगवंत मान और पीसीए प्रधान गुलजार इंदर सिंह चाहल के पुतले भी फूंके।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए हलका इंचार्ज परविंदर सिंह सोहाना ने बताया कि पीसीए स्टेडियम में भ्रष्टाचार चल रहा है। पिछले दिनों हुए मैच के दौरान टिकटों की ब्लैक की गई थाी। इसके लिए पीसीए के प्रधान गुलजार इंदर सिंह चाहल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि वह उक्त आरोप नहीं लगा रहे बल्कि आम आदमी पार्टी के ही सांसद हरभजन सिंह लगा रहे हैं, जो खुद अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर के अलावा पीसीए के सदस्य भी हैं।
उन्होंने मांग की है कि इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए और पीसीए प्रधान गुलजार इंदर सिंह चाहल को तुरंत प्रधान पद से हटाया जाए। साथ ही पीसीए में भर्ती किए जा रहे करीब 150 नए सदस्यों पर भी रोक लगाई जाए और जांच करवाई जाए। इस मामले में यूथ अकाली दल के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इस मामले में बीसीसीआई प्रधान सौरव गांगुली और सचिव जय शा को पत्र लिखकर प्रधान चाहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर चरणजीत सिंह कालेवाल, पूर्व पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, कमलजीत बड़ी, बलविंदर सिंह लखनौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें