फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 20 किलो भुक्की और 250 ग्राम अफीम के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 20 किलो भुक्की और 250 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भरत सिंह वासी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल वासी सोहाना के रूप में हुई है। सोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई जीत राम नारकोटिक्स सेल ने बताया कि गश्त और चेकिंग के संबंध में गांव सोहाना के तालाब की तरफ को जा रहे थे। तभी शाम छह बजे जब पानी की टंकी के पास पहुंचे तो एक नौजवान जिसने अपने कंधे पर एक काले रंग का बैग टांगा हुआ था। वह पुलिस टीम को देखकर पीछे की तरफ मुड़ने लग गया। उसे पुलिस टीम की मदद से काबू किया गया। जब पुलिस ने उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भरत सिंह बताया जिसके बैग की तलाशी ली गई जिसमें 20 किलो भुक्की और 250 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें