फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जैन डिपार्टमेंट स्टोर से 45 हजार रुपये की नकदी चोरी, डीवीआर भी ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 स्थित जैन डिपार्टमेंट स्टोर में सोमवार देर रात चोरी हो गई। बदमाश दुकान से करीब 45 हजार रुपये की नकदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए। चोर दुकान के पिछले हिस्से से टीन तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने गल्ले से नकदी और किराना सामान भी चुराया। दुकान मालिक जैन ने मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध वारदात को अंजाम देते दिखे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कारोबारियों में नाराजगी है। पिछले सप्ताह फेज-9 में 11 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसके आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें