फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रेस्तरां के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ नकदी, आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित घोलूमाजरा के निकट गोल्डन हट रेस्तरां के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर बदमाश नकदी, आभूषण व कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत लेहली पुलिस चौकी में दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अंकित चावला निवासी दिल्ली घोलूमाजरा स्थित गोल्डन हट नामक रेस्तरां में जानकार द्वारा रखी पार्टी में शामिल होने आए थे। शनिवार रात उन्होंने अपनी लाल रंग की कार रेस्तरां के बाहर खड़ी की और परिवार सहित पार्टी में चले गए। कुछ देर बाद आए तो देखा कि पार्किंग में खड़ी कार का पिछला क्वार्टर शीशा टूटा था और अंदर पड़े करीब 10 हजार रुपये की नकदी, सोने के आभूषण व कीमती कपड़े गायब थे। रेस्तरां के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड से भी कोई सुराग नहीं मिला और इसके बाद अंकित ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें