फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कन्फेक्शनरी और चिकन शॉप का ताला तोड़ 55 हजार की नकदी और अन्य सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चोरों ने एक ही रात में फेज-2 के खुराना कन्फेक्शनरी और बांसल चिकन शॉप का ताला तोड़कर 55 हजार की नकदी समेत अन्य सामान चाेरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक घर से बैटरी चोरी करने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन

खुराना कन्फेक्शनरी स्टोर के मालिक ऋषी खुराना ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हैं। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो काउंटर के गल्ले से 40 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। इसी तरह बांसल चिकन शॉप के मालिक समीर ने बताया कि जब वह सुबह करीब 8 बजे दुकान पर पहुंचे, तो दुकान के ताले टूटे थे। गल्ले में रखे 15 हजार रुपये, एलसीडी, कैमरे और डीवीआर भी चोरी हो चुका था। उन्होंने बताया कि इस मामले की पुलिस को शिकायत दी गई है।
उधर, सेक्टर-70 में मकान नंबर-2564 से दो युवक बैटरी चोरी कर ले गए। उक्त वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। उक्त युवक एक एक्टिवा पर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। एक्टिवा पर हरियाणा का नंबर लगा है, जोकि पंचकूला से चोरी हुआ बताया जा रहा है। इस संबंधी भी मटौर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। इस संबंध में एएसपी सिटी-1 जयंत पुरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह उक्त शिकायत की जांच करवाएंगे और जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें